Highlight Of Last Week
Search This Website
Friday, 20 March 2015
Thursday, 19 March 2015
Information about railway
G.K.ALERTS
19 March,2015,Thursday
www.priteshrami.blogspot.in
रेलवे में करियर बनाना है तो इसे पढ़ें
भारतीय रेलवे दुनिया में सबसे बड़े रेल तंत्रों में से
एक है. लगभग 161 वर्ष पहले शुरू हुए भारतीय रेलवे
को सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्र में
गिना जाना जाता है. बहुत कम लोग जानते हैं
कि रेलवे में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने
वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक जमाने में
खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के पद पर काम
कर चुके हैं.
आइए बताते हैं कि रेलवे में पदों की क्या क्या
कैटेगरी हैं और नौकरी पाने के लिए कौन सी
परीक्षाएं देनी होती हैं. रेलवे दसवीं से लेकर
इंजीनियरिंग-मेडिकल डिग्रीधारकों तक के
लिए विभिन्न प्रकार के पद रेलवे परिचालन से जुड़े
विभिन्न विभागों में हैं. रेलवे के अंतर्गत आने वाले
सभी पद चार कैटेगरी (A, B , C, D) में बंटे हुए होते
है.
ग्रुप ए:
ग्रुप ए और बी 'ऑफिसर ग्रेड' में गिने जाते हैं.
उम्मीदवारों की भर्ती सिविल सर्विस
एग्जाम/इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम/कंबाइंड
मेडिकल एग्जाम के जरिए होती है. आम तौर पर
यूपीएससी ये परीक्षाएं करवाती है. ग्रुप ए लेवल
के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से
इंजीनियरिंग, एमएससी डिग्री या एमबीबीएस
के लेवल की डिग्री होना जरूरी है.
ग्रुप बी:
ग्रुप बी के लिए कोई स्पेशल एग्जाम नहीं होता
है. इस लेवल की भर्ती अमूमन ग्रुप सी लेवल वालों
को प्रमोट करके की जाती है.
ग्रुप सी और डी:
ग्रुप सी और डी के पद नॉन-गैजेटेड सबऑर्डिनेट
पोस्ट के अंतर्गत आते है. इनकी भर्ती 19 रेलवे
रिक्रूटमेंट बोर्ड्स की ओर से पूरे साल चलती
रहती है. इनमें सहायक स्टेशन मास्टर, गार्ड्स,
क्लर्क, टिकट कलेक्टर, ट्रैफिक अप्रेंटिस,
स्टेनोग्राफर, कैटरिंग मैंनेजर हेल्पर, खलासी,
ट्रॉलीमैन, ट्रैकमैन आदि के पद आते हैं, जिनके लिए
भर्ती का आधार लिखित चयन परीक्षा होती
है. इनमें ऑजेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं. इनमें
अंग्रेजी, हिंदी, जनरल नॉलेज, मैथ, रीजनिंग से जुड़े
सवाल होते हैं.
अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं
होगी कि रेलवे में बाकायदा सांस्कृतिक
कोटा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कलाकारों
को भी चयन प्रक्रिया और उनके अनुभवों के
आधार पर नियुक्त किया जाता है. इनकी आयु
सीमा 18 से 33 वर्ष हो सकती है और इनका कम से
कम दसवीं पास होना जरूरी है. इनके चयन में
मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत, नृत्य, नाटक
आदि में प्रमाणपत्र के अलावा लिखित चयन
परीक्षा का भी सहारा लिया जाता है.
रेलवे सिस्टम में मौजूदा लगभग 350 स्कूल कार्यरत
हैं जिनमें लगभग साढ़े पांच हजार अध्यापक हैं.
इनकी भर्तियां टीजीटी, पीजीटी, क्रामंट
टीचर, प्राइमरी टीचर, फिजिकल एजुकेशन
इंस्ट्रक्टर या लाइब्रेरियन के रूप में लिखित
परीक्षा के आधार पर की जाती है.
▪▫▪▫▪▫▫▪
"G.K. ALERTS"
www.priteshrami.blogspot.in
▫▪▫▪▫▪▫▪
Gk All state cm name
भारत के प्रमुख पदाधिकारी
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
* राष्ट्रपति
श्री प्रणब मुखर्जी
* उप राष्ट्रपति
श्री हामिद अंसारी
* प्रधान मंत्री
श्री नरेंदर मोदी
* लोकसभा अध्यक्ष
श्रीमती सुमित्रा महाजन
* सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश
श्री एच एल दत्तू
* राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष
श्री के. जी.बाल क्रष्णन
* राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष
श्रीमती ललिता कुमार मंगलम
* मुख्य चुनाव आयुक्त
श्री एच एस ब्रह्म
* अटार्नी जनरल
श्री मुकुल रोहतगी
* सोलिसिटर जनरल
श्री रनजीत कुमार
* राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष
श्री ए पी शाह
* राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
श्री अजीत कुमार डोवल
: इसको याद करलो, एग्जाम में अक्सर पूछ लिया जाता है !!!
-------------------------------------
[राज्य] [मुख्यमंत्री] {Updated }}
[1] महाराष्ट्र-- देवेंद्र फड़नवीस
[2] हरियाणा--मनोहरलाल खट्टर
[3] झारखण्ड —-श्री रघुवर दास
[4] जम्मू और कश्मीर —–mukti mohamad sahid
[5] हिमाचल प्रदेश —–वीरभद्र सिंह
[6] कर्नाटक —–के. सिद्धारमैया
[7] केरल —— ओमान चांडी
[8] मध्य प्रदेश -- शिवराज सिंह चौहान
[9] तेलंगाना -- चंद्रशेखर राव
[10] सीमांध्र - - चन्द्रबाबू नायडू
[11] अरुणाचल प्रदेश —- नाबम टुकी
[12] असम —- तरुण कुमार गगोई
[13] बिहार- Nitishkumar
[14] छत्तीसढ —-डॉ.रमन सिंह
[15] दिल्ली —arvindkejrival
[16] गोआ —– Lakshmikant parsekar.
[17] पॉण्डिचेरी - - एन.रंगास्वामी
[18] पंजाब- - प्रकाश सिंह बादल
[19] राजस्थान -वसुंधरा राजेसिंधिया
[20] सिक्किम - पवन कुमारचामलिंग
[21] तमिलनाडु– O. Panneerselvam
[22] त्रिपुरा- - - माणिक सरकार
[23] उत्तराखण्ड —— हरीश रावत
[24] उत्तर प्रदेश- अखिलेश यादव
[25] पश्चिम बंगाल ——ममता बनर्जी,
[26] गुजरात —– आनंदी बेन पटेल
[27] मणिपुर —– ओकराम इबोईसिंह
[28] मेघालय —– मुकुल संगमा
[29] मिज़ोरम -- ललथानवाला
[30] नागालैण्ड —– टी आरजेलियांग
[31] ओडिशा —– नवीन पटनायक
फॉरवर्ड करके अपने दोस्तों को पढ़ने को बोलो